Tally Prime All shortcuts keys in Hindi ?

Ad Code

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Tally Prime All shortcuts keys in Hindi ?

 

Tally Prime All of shortcut key Hindi में जाऩे।

हेल्लो दोस्तों केसै है आप सभी । उम्मीद करता हूँ आप सभी ठीक होंगे । जैसा की हम सभी जानते है। की Tally ERP 9 अब Tally Prime में बदल गया है। जो Tally का एक नया Version है। जिसे User के कार्यो को सरल और तीव्र करने के लिए तैयार किया गया है। पहले Tally ERP 9 को Mouse से चलाना बहुत कठिनाई का कार्य था। परन्तु Tally Prime में  इस समस्या को सुलझा दिया है। अब User Tally Prime को आसानी से Mouse से भी चला सकता है। ऐसे ही बहुत सारे परिवर्तन Tally Prime में किये गए। जिनकी चर्चा हम अगले Post में करेंगे। तो चलिए दोस्तों सबसे पहले हम Tally Prime की सभी Shortcut Keys के बारे में विस्तार से जानते है। 

Tally Prime की खास बात यह है। की इसमें बहुत सारी Shortcut key को Add किया गया है। जो Tally User को बहुत ही ज्यादा लाभ देने वाली है। इन Shortcut key का उपयोग करके यूजर घंटो का काम मिनटों में कर सकता है। और आज हम इस Post में Tally Prime की सभी महत्वपूर्ण Shortcut keys के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। 

 

 

 

 

Tally Prime All of shortcut key Hindi me janey

 Tally Prime All of Shortcuts Keys in Hindi 

Alt+G

Alt+G Tally Prime की एक बहुत ही महत्वपूर्ण शॉर्टकट-की है। जो बहुत ही एडवांस लेवल पर कार्य करती है। Alt+G के द्वारा Users Tally Prime में कार्य करते समय किसी भी Reports को आसानी से देख सकते है। तथा बाद में उसी Screen पर वापसी भी सकते है। और यूजर अपना कार्य कर सकता है ।

जैसे :- आप Tally Prime में एक Purchase Bill बना रहे है। और वह Purchase Bill पूरा बना भी नहीं है। और आप को बीच में से किसी पार्टी का Ledger देखना है। तो आप Alt+G का प्रयोग कर पार्टी का Ledger देख सकते है। आप Ledger ही नहीं Balance Sheet, Profit & Loss Account, Fixed assets आदि। को देख सकते है। तथा वापसी Purchase Bill पर सकते है। 

Esc

Ecs का प्रयोग खुली स्क्रीन को Shut Down करने के लिए, या Previous(पिछली) स्क्रीन पर वापसी जाने के लिए किया जाता है। तथा Tally Prime को Shut Down (बंद) करने के लिए भी Esc का प्रयोग किया जाता है। 

Alt+K

Alt+K का प्रयोग Tally Prime के Main Menu को Open करने के लिए किया जाता है। जहाँ से आप New Company Create, Company को Alter तथा Company को Remote Access आदि कर सकते है। यह Key आप को Tally Prime की स्क्रीन पर भी दिखाई देगी।

Alt+Y

Tally Prime में Alt+Y का प्रयोग Company के Data का Backup, Restore तथा Data को Split आदि करने के लिए किया जाता है। यह Key आप को Tally Prime की  Screen पर भी दिखाई देगी।

Alt+Z

Alt+Z के प्रयोग से यूजर कंपनी के Data को किसी भी Client या Server से Exchange कर सकता है। Tally Prime का यह बहुत ही Advanced Features है। जो User को बहुत सुविधा देने वाला है।  

Alt+O

Tally Prime में Alt+O का प्रयोग Data Import ( Data को Upload कर सकते हैं।) के लिए किया जाता है। जिसके द्वारा User कंपनी का Bank Statement या किसी भी प्रकार की XML File को Company में डाल सकता है। 


Alt+M

Alt+M का प्रयोग Tally Prime से Mail करने के लिए किया जाता है। जैसे - यदि किसी Party को अपनी Bank Ledger चाहिए। तो User Direct Tally Prime से Party के E-mail Address पर Bank Ledger Mail कर सकता है। 

Alt+P

Tally Prime में Alt+P बहुत ही महत्वपूर्ण Shortcut Key है। जिसके द्वारा किसी भी Report को आसानी से Print दिया जा सकता है। जैसे - Sales Report, Purchase Report, Party Ledger Statement आदि। 

Alt+P के द्वारा आप Print सेटिंग भी कर सकते है। 

Alt+E

Alt+E के प्रयोग से User किसी भी रिपोर्ट को Excel, XML, JPEG, HTML आदि फॉर्मेट में Export ( Download कर सकते हैं।) कर सकता है। जैसे - Sales Register, Purchase Register, Party Ledger आदि। को Excel में ले जाया जा सकता है। 

F3

Tally Prime में यदि आप एक से अधिक Company में कार्य करते है। तो एक कंपनी से दूसरी कंपनी में जाने के लिए F3 का प्रयोग किया जाता है। 

Ctrl+F3

आप जिस Company में कार्य कर रहे है। उस कंपनी को बंद ( Shut Down) करने के लिए Ctrl+F3 का प्रयोग किया जाता है। 

Alt+F3

Alt+F3 के जरिये आप Tally Prime में एक से अधिक Company में एक साथ कार्य कर सकते है। आप जैसे ही Alt+F3 Click करेंगे आप से अन्य कंपनी Select करने के लिए पूछा जायेगा। आप किसी अन्य स्थान से भी कंपनी का चयन रे 

Ctrl+F1

Ctrl+F1 Key के द्वारा आप सीधे Tally Prime Help विंडो को open सकते है। जबकि Tally Erp 9 में सके लिए Alt+H का इस्तेमाल किया जाता है। 

F11

F11 Key के द्वारा आप Tally Prime में  Advance Level पर का कर सकते है। जैसे - Maintain Bill-wise entry, Maintain Inventory, GST Details, TDS Details, TCS Details आदि को Enable कर सकते है।  

F12

यदि आप किसी Report को Advances लेवल पर देखना चाहते है। तो आप Report पर F12 Click कर दे जिससे आप के सामने एक Configuration की Window Open होगी। जिसमे से आप अपनी सुविधा के हिसाब से Options को Yes कर सकते है। 

F1

F1 Key से द्वारा आप Tally Prime के Help ऑप्शन पर जायगे। जहाँ से आप Tally Prime को Upgrade, TDL को Add आदि कर सकते है।  

Ctrl+K

Ctrl+K का प्रयोग Tally Prime की किसी दुसरी भाषा  में चलाने के लिए किया जाता है।  

Ctrl+W

यदि आप किसी अन्य भाषा में Ledger Create करना चाहते है। तो आप Ctrl+W का इस्तेमाल कर भाषा का चयन कर सकते है। 

Alt+I

Alt+I का इस्तेमाल Voucher Report में वाउचर को Add करने के लिया किया जाता है। जैसे - यदि आप Sales Register देख रहे है। और यदि आप को Sales Register में एक Sales Bill Add करना है। तो आप Alt+I का प्रयोग कर सकते है। यह Short Cut- Key सभी Voucher रिपोर्ट पर कार्य करती है। 

Alt+D

किसी रिपोर्ट से एक Entry को Delete करने के लिए  Alt+D का प्रयोग किया जाता है। यदि आप एक साथ बहुत सारी Entry Delete करना चाहते है। तो आप Space bar से पहले सभी Entry को Select कर ले। फिर Alt+D का प्रयोग करे। 

Alt+A

यदि आप किसी वाउचर रिपोर्ट में एक Entry जोड़ना चाहते है। तो आप Alt+A का प्रयोग कर सकते है। यह Short cut key सभी वाउचर रिपोर्ट पर कार्य करती है। जैसे - Sales Report, Purchase Report, Journal Report, Bank Statement आदि।  

Alt+2

Alt+2 जो Tally Erp 9 तथा Tally Prime में User को सबसे ज्यादा सुविधा देने वाली Shortcut-की है। Alt+2 के द्वारा User बहुत ही आसानी से किसी भी वाउचर की Entry को Copy कर सकता है। इसके लिए User को सबसे पहले वाउचर रिपोर्ट में जाना है। फिर जिस Entry को Copy करना है। उस पर Alt+2  क्लिक करना है। तथा Entry में जरुरत के अनुसार परिवर्तन कर Entry को Save कर देना है।  

Ctrl+R

Ctrl+R के द्वारा आप किसी भी वाउचर Entry को Hide कर सकते है। 

Alt+U

Ctrl+R के द्वारा Hide की गयी सभी Entry को एक साथ वापसी लाने के लिए Alt+U का प्रयोग किया जाता है।  

Ctrl+U

Ctrl+R के द्वारा Hide की गयी Entries को एक - एक करके देखने के लिए Ctrl+U का प्रयोग किया जाता है।  

Shift+Enter

किसी वाउचर Entry की सम्पूर्ण जानकारी देखने के लिए Shift+Enter का प्रयोग किया जाता है। 

Alt+F1 या Alt+F5

Alt+F1 या Alt+F5 का प्रयोग रिपोर्ट की विस्तृत जानकारी देखने के लिए किया जाता है। 

Ctrl+Enter

किसी वाउचर में Entry करते समय यदि किसी Ledger में सुधार (Alter) करने की आवश्यकता होती है। तो इसके लिए उस Ledger पर Ctrl+Enter किया जाता है।

Space Bar

Space Bar का प्रयोग किसी रिपोर्ट की एक Entry को Select करने के लिए किया जाता है। 

Shift+Up/Down

यह शॉर्टकट-की आप को केवल Tally Prime में देखने को मिलेगी। इसके द्वारा आप किसी रिपोर्ट की सभी Enters को एक साथ सिलेक्ट कर सकते है। जिसके लिए आप को Shift Key को प्रेस करके रखना है। तथा Up और Down Key का प्रयोग करना है। 

Ctrl+Space bar

यदि आप रिपोर्ट की सभी Entrys को एक साथ Select और Deselect करना कहते है। तो आप यह कार्य Ctrl+Space bar के द्वारा कर सकते है। 

Alt+V

यदि आप GST रिपोर्ट देख रहे है। और आप को सीधे GST Portal पर जाना है। तो आप Alt+V का प्रयोग कर सकते है। 

Alt+C

Alt+C का प्रयोग किसी वाउचर में Entry करते समय New Ledger Create करने के लिए किया जाता है। 

Alt+F12

Alt+F12 का प्रयोग किसी रिपोर्ट को Filter करके देखने के लिए किया जाता है। जैसे - यदि किसी रिपोर्ट में आप को केवल एक ही Party/debtor के ट्रांजेक्स्शन देखना है। तो आप यह कार्य Alt+F12 के द्वारा कर सकते है। 

Ctrl+B

किसी रिपोर्ट को Different Values में देखने के लिए Ctrl+B का प्रयोग किया जाता है। 

Ctrl+H

किसी रिपोर्ट को अलग-अलग तरीके से देखने के लिए जैसे - Daily Report, Weekly Report, Half yearly Report, Extract Report, Post Date Bank Transactions आदि के लिए Ctrl+H का प्रयोग किया जाता है। 

Ctrl+J 

किसी रिपोर्ट के Optional Vouchers, Cancelled Voucher, Post-Dated Voucher, Marked Voucher आदि देखने के लिए Ctrl+J का प्रयोग किया जाता है। 

Alt+R

Alt+R का प्रयोग वाउचर में Entry करते समय Previous (पिछ्ली) Entry के Narration को वापसी लाने के लिए किया जाता है। 

Cltr+R

Cltr+R का प्रयोग वाउचर में Entry करते समय पिछले  ( Previous) वाउचर के Narration को वापसी लाने के लिए किया जाता है।

Alt+N

Alt+N बहुत ही महत्वपूर्ण Shortcut-Key है। जिसका उपयोग Amount फिल्ड में Calculator के लिए किया जाता है। जैसे - मान लो आप Sale Bill बना रहे है। और यदि आप को कुछ कैलक्युलेशन कर के Amount लिखना है। तो आप सीधे Amount की जगह पर Alt+N कर के कैलक्युलेशन कर सकते है।  

Ctrl+T

Ctrl+T का प्रयोग किसी वाउचर में Post-Dated वाउचर के रूप में Entry करने के लिए किया जाता है।

Ctrl+F

किसी वाउचर में Autofill विवरण के लिए। Ctrl+F का प्रयोग किया जाता है। 

Ctrl+H

किसी वाउचर का Mode जैसे - Item Mode, Accounting Invoice Mode, Voucher Mode Run करने के लिए Ctrl+H का प्रयोग किया जाता है। 

Alt+S

वाउचर में Entry करते समय किसी स्टॉक की Query देखने के लिए Alt+S का प्रयोग किया जाता है। 

Ctrl+L

किसी वाउचर में Optional वाउचर को लागू करने के लिए Ctrl+L का प्रयोग किया जाता है। 

Tab 

Tally Prime में Entry करते समय कर्सर या Input Field को आगे बढ़ाने के लिए Tab का प्रयोग किया जाता है। आप चाहे तो Enter Press करके भी Input फिल्ड को आगे बढ़ा सकते है। 

Shift+Tab

Entry करते समय Input फिल्ड से पीछे जाने के लिए Shift+Tab का प्रयोग किया जाता है। आप चाहे तो यह कार्य Backspace Key के द्वारा भी कर सकते है। 

Ctrl+I

जब हम किसी Voucher में Entry कर रहे होते है। और हमें उस Entry से सम्बंधित अधिक जानकारी लिखने की आवश्यकता होती है। तो ऐसे में हम उस Voucher पर Ctrl+I का प्रयोग कर अधिक जानकारी लिख सकते है। यह Tally Prime की एक New Key जो आप को Tally ERP 9 में देखने को नहीं मिलेगी। 

Alt+4 या Ctrl+4

किसी Voucher में Entry करते समय राशि के स्थान पर Currency Symbol में परिवर्तन करने के लिए Alt+4 या Ctrl+4 का प्रयोग किया जाता है। 

Clrl+C या Ctrl+Alt+C

Tally Erp 9 में किसी Text को Copy करने के लिए Ctrl+Alt+C का प्रयोग किया जाता था। परन्तु Tally Prime ने इस Key में थोड़ा परिवर्तन कर दिया है। अब Tally Prime यूजर Clrl+C के द्वारा भी किसी Text को Copy कर सकता है। 

Ctrl+V या Ctrl+Alt+V

Ctrl+V या Ctrl+Alt+V का प्रयोग Tally Prime में Paste के लिए किया जाता है। अर्थात जब हम किसी Text को Clrl+C के द्वारा Copy करते है। तो हम उसे किसी अन्य स्थान पर Ctrl+V या Ctrl+Alt+V के द्वारा Paste कर सकते है। 

Alt+X 

Alt+X का प्रयोग किसी वाउचर या किसी वाउचर रिपोर्ट में से किसी Entry को Cancel करने के लिए किया जाता है। 

                        + (Plus)

Tally Prime में किसी Month की Report देखते समय Next Month पर जाने के लिए + Key का प्रयोग किया जाता है। 

                         - (Minus)

Tally Prime में किसी Month की Report देखते समय वापसी पिछले Month पर जाने के लिए - Key का प्रयोग किया जाता है। 

F2 

किसी वाउचर में Entry करते समय दिनांक को बदलने के लिए F2 का प्रयोग किया जाता है। 

Ctrl+A

Tally Prime में कार्य करते समय किसी रिपोर्ट या स्क्रीन को तुरंत Save करने के लिए Ctrl+A का प्रयोग लिया जाता है। 

Alt+Enter

किसी रिपोर्ट को विस्तार रूप से जानने के लिए Alt+Enter का प्रयोग किया जाता है। 

Ctrl+End

किसी रिपोर्ट/Page की अंतिम Line पर जाने के लिए Ctrl+End का प्रयोग किया जाता है। 

Ctrl+Home

किसी रिपोर्ट की पहली लाइन पर जाने के लिए Ctrl+Home का प्रयोग किया जाता है। 

Alt+F2

किसी रिपोर्ट, वाउचर या कंपनी की अवधि बदलने के लिए Alt+F2 का प्रयोग किया जाता है। 

                                                                 Alt+F4

Tally Prime को बंद (Shut Down) करने के लिए Alt+F4 का प्रयोग किया जाता है। 

Ctrl+Alt+B

Tally Prime का Release Version या Update देखने के लिए Ctrl+Alt+B का प्रयोग किया जाता है। 

Ctrl+Alt+T

Tally Prime में TDL सम्बंधित जानकारी देखने के लिए Ctrl+Alt+T का प्रयोग किया जाता है। 

Ctrl+Alt+R

यदि Tally Prime में कार्य करते समय किसी प्रकार का Error जाता है। तो Ctrl+Alt+R का प्रयोग कर उसे ठीक किया जा सकता है। यदि सीधे शब्दों में कहे तो Data rewrite करने के लिए Ctrl+Alt+R का प्रयोग किया जाता है।

Vouchers Shortcuts Key

Tally Prime में Company कैसे बनाये।

F4

Contra Voucher का उपयोग करने के लिए। 

F5

Payment Voucher (भुगतान) का उपयोग करने के लिए। 

F6

Receipt Voucher (प्राप्ति) का उपयोग करने के लिए। 

F7

Journal Voucher का उपयोग करने के लिए। 

  

Ctrl+F7

Physical Stock Voucher का उपयोग करने के लिए। यह एक Inventory/Stock वाउचर होता है।  

Alt+F7

Stock Journal Voucher का उपयोग करने के लिए। यह एक Inventory वाउचर होता है।  

F8

Sales Voucher का उपयोग करने के लिए। 

Ctrl+F8

Sales Order Voucher का उपयोग करने के लिए। यह एक Order Processing Voucher होता है। 

Alt+F8

Delivery Note Voucher का उपयोग करने के लिए। यह एक Inventory वाउचर होता है।  

F9

Purchase Voucher का उपयोग करने के लिए। 

Ctrl+F9

Purchase Order Voucher का उपयोग करने के लिए। यह एक Order Processing Voucher होता है। 

Ctrl+F4

Payroll Voucher का उपयोग करने के लिए। यह एक Payroll Voucher होता है। 

Alt+F5

Debit Note Voucher का उपयोग करने के लिए। 

Ctrl+F5

Rejection Out Voucher का उपयोग करने के लिए। यह एक Inventory Voucher होता है। 

Alt+F6

Credit Note Voucher का उपयोग करने के लिए 

Ctrl+F6

Rejection In Voucher का उपयोग करने के लिए। यह एक इन्वेंट्री वाउचर होता है।

F10

Tally Prime की यह एक New  Short Cut- Key है। जिसके द्वारा आप सभी Vouchers की Short Cut Key को देख सकते है। इसके लिए आप को Voucher पर जाना है। और F10 प्रेस करना है। 




नमस्कार दोस्तों आशा करता हुँ की आप को मेरा पोस्ट बहुत पसंद आया होगा। यदि आप को पोस्ट में किसी भी Shortcut Key को समझने में परेशानी हो रही है। तो आप मुझे Comment Box में पूछ सकते है। में आप की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहता हु। और दोस्तों यदि आप इसी तरह Accounting और Tally Prime से सम्बंधित पोस्ट निरंतर प्राप्त करना चाहते है। तो आप मेरे ब्लॉग को Follow  or  Share कर सकते है।

धन्यबाद...



चेतन | 

 

 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code

Responsive Advertisement